कब्जे की कवायद करता ड्रैगन

चीन दुनिया के सबसे ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है। वह सामरिक, आर्थिक और रणनीतिक स्तरों पर दुनिया के सबसे ताकतवर देश के रूप में बढऩा चाह रहा है। यही कारण है कि सीमाओं पर चीन का अडिय़ल रवैया बढ़ता जा रहा है। वह इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करना चाहता है। मामला चाहे दक्षिणी चीन सागर का हो या फिर पूर्वी चीन सागर के सेनकाकू द्वीप पर जापान के साथ विवाद का चीन अपने रूख से टस से मस नहीं होना चाहता है। भारत के साथ चीन के विवाद को अलग कर नहीं देखना चाहिए। इसे इस महाद्वीप में चीन की वर्चस्व की लड़ाई से जोड़ कर देखने की जरूरत है। अपनी ऊर्जा जरूरतों...

चुनावी बयार में खेत-खलिहान

चुनावी बयार पूरे देश में पूरे जोर-शोर से बह रही है। राजनीतिक दल जनता को लुभाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। रोज नए दावों और वायदों से हम रूबरू हो रहे हैं। इस प्रयास में सबसे महत्वपूर्ण है घोषणापत्र जिसके माध्यम से राजनीतिक दल अपनी नीतियों और कार्यक्रमों की घोषणा करते हैं। १६वीं लोकसभा के लिए चुनाव सात अप्रैल से शुरू हो चुका है। सत्ता के सबसे प्रबल दावेदार भाजपा ने प्रथम चरण के चुनाव आरंभ होने के दिन ही अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव से महज दो सप्ताह पहले ही घोषणा पत्र जारी किया। अब सवाल यह उठता है कि क्या इससे जनता...